फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naatu Naatu Controversy: जैकलीन फर्नाडीज के करीबी ने नाटू-नाटू पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'बिक चुका है ऑस्कर'

Wed, 15 Mar 2023 03:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार 12 मार्च का दिन हिंदी सिनेमा के लिए बेहद यादगार दिन था। इस दिन ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए। एक तो गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दूसरा आरआरआर के गाने नाटू नाटू के खाते में आया। देशवासियों को दो ऑस्कर मिलने पर खूब गर्व महसूस हो रहा है। दुनियाभर में आरआरआर को लोगों से खूब सराहना भी मिल रही है। लेकिन अभी भी इस मामले में विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले तेलुगू डायरेक्टर तामारेड्डी भारद्वाज ने फिल्म 'आरआरआर' के बजट पर कमेंट किया था। अब आरआरआर को ऑस्कर के मंच पर प्रमोट करने के भी आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : social media
हाल ही में जैकलीन फर्नाडीज के मेकअप आर्टिस्ट ने आरआरआर के गाने नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेकअप आर्टिस्ट शान मित्तथुल शिकायत करते हुए कहते हैं, 'मैं सोचता था कि भारत में सिर्फ अवॉर्ड ही खरीदे जा सकते हैं, लेकिन अब मैं देख रहा हूं, ऑस्कर बिक चुका है! सब कुछ पैसे से होता है।' उन्होंने आगे कहा, 'अंतरराष्ट्रीय समारोह में यह फिल्म किसी भी तरह से पीछे न रहे इसके लिए अभिनेता से लेकर निर्देशक तक ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।'

इसे भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu: शाकुंतलम के प्रमोशन में जुटीं सामंथा, पेद्दाम्मा मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 5
RRR - फोटो : social media
वहीं तेलुगु निर्देशक तमारेड्डी भारद्वाज ने भी इस फिल्म के प्रचार के पीछे खर्च की गई बड़ी राशि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके अलावा एक्ट्रेस अनन्या चटर्जी ने भी 'नाटू नाटू' के ऑस्कर जीत को लेकर यही राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नाटू नटू पर इतना गर्व किस बात का? मुझे समझ नहीं आया क्या आपको वास्तव में नाटू नाटू पर गर्व होना चाहिए? हम कहां जा रहे हैं? 

4 of 5
RRR - फोटो : social media
बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस लिस्ट में 15 गानों को पछाड़कर नाटू नाटू ने बाजी मारी है। अवॉर्ड को जीतने के बाद अब मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस असाधारण जीत के लिए पीएम मोदी ने भी मेकर्स को बधाई दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : social media
प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर में नाटू नाटू ने अपनी धाक जमा दी थी। इस गाने पर विदेशियों ने इस गाने पर स्टेज पर परफर्म किया था। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें