अभिनेत्री डेजी शाह की बड़े पर्दे पर वापसी पांच साल के हिंदी फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के जरिए होने जा रही है। पिछली बार वह सलमान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आई थीं, जो साल 2018 के रिलीज हुई थी। डेजी शाह की फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर कल मुंबई में लांच हुआ। इस फिल्म में डेजी शाह नवोदित अभिनेता रोहित राज के साथ नजर आएंगी।