फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास

Sun, 04 Jun 2023 09:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया सिद्दीकी मिस्ट्री मैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी दिनों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच विवाद चल रहा है। उनका मामला कोर्ट में है और जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला है। आलिया ने नवाजुद्दीन पर कई तरह के आरोप लगाए। मीडिया में दोनों के बीच के विवाद को लेकर खूब खबरें चली। आलिया ने तो एक्टर पर बच्चों के साथ जयादती, मारपीट, रेप और खर्चा न देने समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। नवाजुद्दीन ने आरोपों को खारिज करते हुए पत्नी पर 100 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था। दोनों का विवाद ज्यादा पुराना नहीं है। यह मामला चल ही रहा है। इस बीच आलिया एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
आलिया ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया है। यह कई फोटोज का कोलाज है। पहली फोटो में वह एक शख्स के साथ हैं और सेल्फी ले रही हैं। एक अन्य फोटो में दोनों कैफे में बैठे हुए हैं और एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं। इसके अलावा आलिया की सिंगल फोटोज भी हैं। उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : फाइल
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने इतनी जल्दी मूव ऑन कर लिया। वहीं कइयों ने लिखा कि उनका पूरा ड्रामा इस वजह से थे। अब उन्हें यह बात समझ आई है। कुछ यूजर्स ने दिलवाला इमोजी बनाकर शेयर किया तो कुछ ने कहा, 'आखिर माझरा क्या है।' एक यूजर ने आलिया को गिरगिट भी कहा। एक फैन ने लिखा, 'इतनी जल्दी मूव ऑन कैसे कर लिया। फिर आप नवाज को गलत बताती हैं।'

यह भी पढ़ें: 'पोस्टकार्ड्स' के जरिए रजनीश दुग्गल करने जा रहे इंटरनेशनल डेब्यू, रोल पर किया बड़ा खुलासा

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'वाह रे वाह कल तक अपने पति को बदनाम किया और अब पता चला इसके पीछे दूसरा लवर है।' एक अन्य ने लिखा, 'सारी नौटंकी इसलिए थी।' एक ने कहा, 'अच्छा इसलिए सब कुछ चल रहा क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरून्निसा, देवर फैजुद्दीन और अयाजउद्दीन पर आलिया ने मारपीट का आरोप लगाया था। इसी साल मार्च में दोनों के बीच आपसी समझौते से तलाक पर बात बनी। नवाजुद्दीन ने भी जो मानहानि का केस किया था, उसे भी वह वापस ले लेंगे।

यह भी पढ़ें: शाहरुख के पिता के रोल के लिए एक रुपया फीस लेना चाहता था यह एक्टर, मेकर्स भी हो गए थे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें