फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक डायरेक्टर ने एयर स्ट्राइक वाले बयान पर पीएम मोदी का उड़ाया मजाक

Mon, 13 May 2019 12:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi, Vishal Dadlani - फोटो : amar ujala
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस टीवी इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की योजना को लेकर दावा किया कि 'जब ये योजना बन रही थी, तब मैंने विशेषज्ञों को एक सुझाव दिया था। मैंने कहा था कि आसमान में छाए बादल और भारी बारिश हमें पाकिस्तानी रडार से बचने में मदद कर सकते हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Dadlani - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता और यूजर्स ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। इन सबके बीच अब मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए न केवल पीएम मोदी पर निशाना साधा बल्कि उनके इस बयान पर कटाक्ष भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,' पीएम नरेंद्र मोदी जी,कुछ नागरिकों का विनम्र निवेदन है कि विज्ञान वास्तविक है। कृपया बोलने से पहले किसी योग्य से सलाह लें, ताकि आप दुनिया की नजर में भारत को शर्मिंदा न कर सकें। परिणाम घोषित होने तक कम से कम, आप हमारे पीएम हैं। भारत के सम्मान की चिंता करें। धन्यवाद। विशाल डडलानी के इस ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

4 of 5
KRK - फोटो : file photo
विशाल डडलानी के अलावा बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान यानी केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा की आलोचना करते रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया देने के अलावा देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत - फोटो : instagram
विशाल डडलानी के वर्कफ्रेंट की बात करें तो इन दिनों विशाल-शेखर की जोड़ी सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' के गानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस जोड़ी ने 'भारत' के गानों का निर्देशन किया है। 'भारत' के गानों को सलमान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें