फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में कैसे दिखते थे ये 7 सेलिब्रिटिज, मदर्स डे पर मां के साथ खुद शेयर की तस्वीरें

Mon, 13 May 2019 12:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mother's Day 2019 - फोटो : amar ujala
रविवार को सोशल मीडिया पर मदर्स डे से जुड़ी कई तस्वीरें और पोस्ट देखने को मिलीं। कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी मां के साथ मदर्स डे पर तस्वीर शेयर कीं। इनमें से कइयों ने अपनी बचपन की तस्वीर के साथ मां को बड़े ही अलग अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी। हम आपको बताते हैं कौन-कौन से सितारों ने मां के साथ बचपन की तस्वीरें शेयर कर सेलिब्रेट किया मदर्स डे।
विज्ञापन

2 of 8
Aamir Khan - फोटो : social media
आमिर खान
एक्टर आमिर खान ने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में आमिर मां के साथ घास के ढेर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Alia Bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनी राजदान के साथ बचपन की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दी। 
 
 

4 of 8
Shraddha Kapoor - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मां के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने अपनी मां के लिए प्यारभरा संदेश भी लिखा है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Anushka Sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भी मदर्स डे पर मां के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह अपनी मां की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा 'मां'। 
 
विज्ञापन

6 of 8
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर
एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी मां उन्हें तैयार करती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
sridevi, Janhvi Kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। श्रीदेवी के साथ उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया कि 'उनका ध्यान रखिए, उन्हें सुनिए, दुनिया का सारा प्यार दीजिए, हैप्पी मदर्स डे।'
 
विज्ञापन

8 of 8
arjun kapoor with mother - फोटो : social media
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब रहे हैं। बोनी कपूर से अलग होने के बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की है। ट्विटर पर अर्जुन कपूर ने पिछले साल का ट्वीट दोबारा शेयर किया है। जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा कि 'आपने मुझे ऊंचाईयों तक पहुंचना सिखाया और हमेशा सही रास्ता दिखाया। अंशुला और मेरी तरफ से हैप्पी मदर्स डे। आपने हमेशा कहा कि ऊपर वाला हमारी रखवाली करता है और सुरक्षा प्रदान करता है।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें