फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulam Mustafa Khan: गुलाम मुस्तफा खान की याद में आयोजित हुई सूफी नाइट्स, एआर रहमान के गानों ने जीता दिल

Sat, 18 Jan 2025 08:01 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की याद में उनके परिवार की ओर से सूफी नाइट्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एआर रहमान, हेमा मालिनी जैसे बड़े सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 8
एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर साल उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के परिवार की ओर से उनकी याद में यह समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल इस समारोह में एआर रहमान ने अपने संगीत से सभी का मनोरंजन किया। 

 
विज्ञापन

2 of 8
सारा तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम में सारा तेंदुलकर अपनी मां के साथ पहुंचीं। 
विज्ञापन

3 of 8
शाह बदुशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम में ताहा शाह बदुशा भी पहुंचे। 

4 of 8
अहाना देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहाना देओल भी कार्यक्रम का हिस्सा रहीं। वह इस कार्यक्रम में अपनी मां के साथ पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 8
एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम में एआर रहमान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहां, मौजूद सभी लोगों ने इस सूफी नाइट्स को खूब इंज्वाय किया।
विज्ञापन

6 of 8
एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम में आने के लिए एआर रहमान ने सभी मेहमानों का धन्यवाद और अभिवादन भी किया। बता दें कि मुस्तफा खान को संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने बॉलीवुड के कई बड़े गायकों को संगीत की शिक्षा दी। लता मंगेशकर के अलावा उन्होंने एआर रहमान, सोनू निगम, हरिहरन, आशा भोंसले, गीता दत्त, मन्ना डे और शान को संगीत सिखाया। 
विज्ञापन

7 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एआर रहमान ने इस कॉन्सर्ट में कहा, इस समारोह में हम म्यूजिक टीजर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिन्हें नहीं मालूम उन्हें बता दे कि उस्ताद मुस्तफा खान प्रसिद्ध संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां फेमस संगीतकार इनायत हुसैन खान की बेटी थीं, जो राजा वाजिद अली शाह के समय में दरबारी संगीतकार थे। वह चार भाइयों और तीन बहनों के परिवार में सबसे छोटे थे। गुलाम मुस्तफा के परिवार के सभी सदस्य चाहते थे कि वह संगीतकार बनें। उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र से संगीत की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी थी। अपने पिता के बाद उन्होंने उस्ताद फिदा हुसैन खान-बड़ौदा के शाही दरबार में दरबारी गायक और फिर निसार हुसैन खान से शिक्षा हासिल की थी।
विज्ञापन

8 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुलाम मुस्तफा खान अवॉर्ड से पद्मश्री भरतनाट्यम डांसर और एक्ट्रेस हेमा मालिनी को नवाजा गया। कार्यक्रम में अन्य दिग्गज सितारे भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें