फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद-वाजिद जोड़ी के वाजिद खान ICU में भर्ती, सलमान खान की फिल्मों में हिट गाने दे चुकी है ये जोड़ी

Tue, 04 Sep 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साजिद वाजिद
सलमान खान की फिल्म 'दबंग' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्मों का संगीत देने वाले साजिद-वाजिद को लेकर बड़ी खबर आई है । वाजिद खान की पिछली रात अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया ।
विज्ञापन

2 of 5
वाजिद खान
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद के सीने में देर रात तेज दर्द उठा । डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा और तुरंत ऑपरेशन किया । डॉक्टरों ने बताया कि उनकी आर्टरी में ब्लॉकेज था । ये एक इमरजेंसी केस था और तुरंत ट्रीटमेंट की जरूरत थी ।

विज्ञापन

3 of 5
वाजिद खान
वाजिद का ऑपरेशन हो चुका है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं । उनकी एक आर्टरी में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था जबकि दूसरी में 90 प्रतिशत । उनके भाई साजिद पूरे समय उनके साथ ही रहे और उनके परिवार ने हॉस्पिटल में बिना सोये रात गुजारी ।

4 of 5
सलमान खान
बता दें कि साजिद-वाजिद बॉलीवुड के जानेमाने कंपोजर के साथ सलमान खान के करीबी भी हैं । दोनों ने सलमान खान की कई फिल्मों जैसे कि 'वांटेड', 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी', 'टाइगर जिंदा है' और 'दबंग' में हिट नंबर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद खान
सलमान खान इस वक्त गोवा में हैं और बिग बॉस 12 की लॉन्चिंग इवेंट को अटेंड कर रहे हैं । वाजिद के हॉस्पिटल में होने की बात सुनकर उन्हें निश्चित तौर पर झटका लगा होगा । मुंबई आने के बाद वो जरूर अपने करीबी दोस्त से मिलने जाएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें