फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज अली ने खोले निजी जिंदगी के कई राज, बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बेबाकी से बोले, कहा...

Tue, 04 Sep 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
imtiaz ali
बॉलीवुड की दुनिया में मशहूर इम्तियाज अली ने जहां अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की, वहीं वे बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बेबाकी से बोले, पढ़ें इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 10
Imtiaz Ali
लैला-मजनूं की प्रमोशन के सिलसिले में इम्तियाज अली सोमवार को चंडीगढ़ स्थित होटल जेडब्ल्यू मेरियट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म का कॉन्सेप्ट मुझे समझ में नहीं आया। मैं अपने भाई की फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा हूं, इसमें मुझे कुछ गलत नहीं लगता। मैं उसे मौका नहीं दूंगा, तो कौन देगा। मेरा अनुभव उसे एक नई दिशा देगा, जो उसके करियर के लिए गलत नहीं होगा। फिल्में सदा के लिए हैं, पैसा जरूरी नहीं..
विज्ञापन

3 of 10
इम्तियाज अली
इम्तियाज ने कहा कि मैं लैला-मजनूं दिखाना चाहता था न कि एक्टर। इसी वजह से नई स्टार कास्ट का सिलेक्शन किया। जब वह रॉक स्टार लिख रहे थे तो उसी समय लैला-मजनूं भी पढ़ी। उन्होंने उसकी गहराई को खंगाला और तभी से यह बात दिमाग में थी। दो वर्ष पहले उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने कहा कि जब सारी कहानी तैयार हो गई तो उनको लगा कि एक नए डायरेक्टर को होना चाहिए। इसीलिए साजिद को डायरेक्शन का काम दिया।

4 of 10
Imtiaz Ali
इम्तियाज ने कहा कि नया डायरेक्टर लेने की वजह यह थी कि वह अपने एंगल से सोच सकता था और उसमें नया इनोवेशन भी हो सकता था। ऐसा हुआ भी है और फिल्म में वह दिखाई देगा। इम्तियाज अली ने कहा कि बाक्स आफिस के नजरिए से देखें तो उसका फंडा एकदम अलग है। अब कोई भी व्यक्ति बाक्स आफिस को केंद्रित रखकर मूवी नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होती है कि जो भी व्यक्ति मूवी में पैसा लगाए, वह वापस आए। ऐसा बाक्स ऑफिस के भरोसे नहीं होता है।
विज्ञापन

5 of 10
imtiaz ali
इम्तियाज अली ने कहा कि उनकी फिल्म लैला मजनूं में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो कि एक लव स्टोरी में होना चाहिए। इसमें लीड रोल में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्यार के लिए हद से गुजर जाने की दास्तां है ‘लैला मजनूं’। फिल्म में सिर्फ वह चीजें हैं, जो हम सच में महसूस करते हैं। यह ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है। कश्मीर में ही दोनों का प्यार पनपता है, लेकिन वहां की समस्याओं का खामियाजा इनकी प्रेमकहानी को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 10
Imtiaz Ali
चंडीगढ़ और इरशाद कामिल तो मेरे फेवरेट
इम्तियाज अली ने कहा कि चंडीगढ़ और इरशाद कामिल तो उनके फेवरेट हैं। उन्होंने कहा कि इरशाद से उनको काफी लगाव है। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ तो आते रहते थे, लेकिन जब वी मेट के दौरान चंडीगढ़ में ज्यादा रुके। वास्तव में इस सिटी का मिजाज एकदम अलग है। यहां के लोग बेहद शानदार हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Imtiaz Ali
फिल्म के दौरान पड़ी मुझको डांट
फिल्म के निर्देशक साजिद ने कहा कि उनको फिल्म के  दौरान काफी डांट खानी पड़ी, लेकिन उनको मालूम था कि ऐसा होना तय है। इतने अनुभवी डायरेक्टर के साथ काम करना कोई आसान काम नहीं था। साजिद ने कहा कि उन्होंने अपना सारा अनुभव इस फिल्म के लिए लगा दिया।

8 of 10
imtiaz, ranbir and alia
पंजाब से मेरा गहरा नाता है
पता नहीं क्यों, मगर पंजाब से मेरा नाता है। कॉलेज के दिनों में यहां आता रहा। खेत, लोग, भंगड़ा- गिद्दा ये सब आकर्षित करते रहे। फिल्म बनाई, तो इसमें भी कहीं न कहीं से पंजाब नजर आ ही जाता था। ऐसे में मुझे ये लगता है कि पंजाब ने मुझ पर मेहर की है। पंजाब और पंजाबियत दोनों को ही अपनी फिल्म में खास जगह देने वाले इम्तियाज अली कुछ इन्हीं शब्दों में इसके प्रति अपना प्यार प्रकट करते हैं। सोमवार को वे होटल जेडब्ल्यू मेरियट-35 में अपनी फिल्म लैला मजनू के लिए पहुंचे। इसमें वे निर्माता हैं और निर्देशक उनके भाई।

9 of 10
Imtiaz Ali
जब वी मेट से शुरू हुआ प्यार
इम्तियाज ने कहा कि जब वी मेट, उनके करियर का टर्निग प्वाइंट रहा। यही वो फिल्म थी, जिसमें मैंने पंजाब को करीब से देखा। पंजाबी किरदार कितना जीवंत होता है, ये देखा। ये सब पंजाब की तो मेहर है। इसके बाद तो लव आजकल, हाईवे इन सबमें पंजाब को किसी न किसी रूप में दिखाता रहा। पंजाब की एक खासियत बताना चाहता हूं, वो ये कि यहां हमेशा हमले होते रहे। इसके मकान, किले सब टूटते रहे, मगर फिर भी इसकी संस्कृति में एक अलग खिंचाव है। जो मुझे भी अपनी और खींचते हैं। इसके अलावा मेरे साथ इरशाद कामिल का भी सहारा है, जो हमेशा मुझे पंजाब की तरफ ले जाते हैं। पंजाबी की धरती एक कविता की तरह है, जिसे सूफी में भी लिया जा सकता है, साथ ही इसमें कुछ डिस्को की बीट्स जोड़ दी जाए, तो ये जबरदस्त हो जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
Imtiaz Ali
पंजाब की ये जगह मुझे आज भी याद है
इम्तियाज ने कहा कि उन्होंने सबसे ज्यादा जालंधर में काम किया है। यहां नूरमहल में हैरी मेट सेजल की शूटिंग की। इस दौरान गुम्ताली में गए। यहां की शांति और आर्किटेक्ट ने मुझे काफी प्रभावित किया था। इसके अलावा हाईवे के दौरान फिरोजपुर और सदीक गांव में भी शूटिंग करने का मौका मिला। ये वो जगह है, जो मुझे आज भी याद है। जब वी मेट के समय हम चंडीगढ़ और नाभा में गए। ऐसे में मैंने पंजाब के विभिन्न गांव और शहरों को फिल्म के जरिये ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें