प्रीतम चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
प्रीतम के पिता पिछले दो साल से पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीमारी बढ़ जाने की वजह से उन्हें तीन महीने पहले अंबोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 86 वर्ष की आयु में परिवार और अस्पताल की देखभाल के बावजूद प्रबोध चक्रवर्ती इस दुनिया से विदा हो गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम, उनकी मां और बहन अंतिम समय तक प्रबोध चक्रवर्ती के साथ अस्पताल में रहे।