फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल से गायब है संजय दत्त के साथ काम कर चुका ये हीरो, GF के साथ निकला था फिर घर नहीं लौटा

Wed, 06 Sep 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
विशाल ठक्कर
फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का हर कैरेक्टर इतना मजेदार था कि सालों बाद भी उन्हें दर्शक भूल नहीं सकते। इन्हीं में से एक किरदार विशाल ठक्कर का था जो लड़की के लिए सुसाइड करने चला था। फिर मुन्ना की 'जादू की झप्पी' उसे ठीक कर देती है।

पढ़ें- इवेंट में डेढ़ लाख रुपए के कपड़े पहनकर पहुंचीं कंगना, ड्रेस देख सिर पीट लेंगे
विज्ञापन

2 of 7
विशाल ठक्कर
यही विशाल ठक्कर पिछले 20 महीने से लापता है। जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं है। विशाल ने 'मुन्ना भाई' के अलावा 'चांदनी बार' और कई सारे टीवी सीरियल में भी काम किया था। 31 दिसंबर की रात विशाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देखने निकले थे। 

पढ़ें- साक्षात 'देवी' बनकर पहुंचीं ऐश्वर्या, गणपति को छोड़ ऐश पर टिक गईं लोगों की नजरें
विज्ञापन

3 of 7
विशाल ठक्कर
उसके बाद वो कभी घर नहीं लौटे। विशाल के परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन उनका आज तक कोई सुराग नहीं मिला। एक लीडिंग वेबसाइट ने जब विशाल की मां दुर्गा ठक्कर से बात की तो उन्होंने बताया, 'हर सुबह मैं यही सोचकर उठती हूं कि आज मेरा बेटा वापस आ जाएगा या मुझे कॉल करेगा। पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई लेकिन मेरी उम्मीद अभी तक टूटी नहीं है।'

पढ़ें- गवाह ने खोले राज, फिल्में हिट कराने के लिए हनीप्रीत के साथ मिलकर क्या करता था राम रहीम

4 of 7
विशाल ठक्कर
विशाल के गायब होने से दो महीने पहले एक मॉडल ने विशाल पर रेप और धोखा देने का आरोप लगाया था। मॉडल का कहना था कि विशाल ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में उसने धोखा दे दिया। वहीं विशाल की मां ने इन आरोपों को झूठा बताया।

पढ़ें- बॉबी देओल का छलका दर्द, काम ना मिलने पर क्या हालत हो गई थी
विज्ञापन

5 of 7
विशाल ठक्कर
विशाल की मां ने कहा, 'मेरा बेटा सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता था वो उससे शादी करना चाहता था। बाद में उसे पता चला कि वो विशाल को धोखा दे रही है। ये पता चलने पर वो लड़की विशाल को डराने लगी और खुद को सही साबित करने लगी। उसी ने मेरे बेटे खिलाफ केस दर्ज करा दिया।'
विज्ञापन

6 of 7
विशाल ठक्कर
इस आरोप के बाद विशाल के करियर पर भी प्रभाव पड़ा था। उसे काम मिलना बंद हो गया था। जिसके चलते वो डिप्रेशन में चला गया था। वो शांत रहने लगा था। पूरा परिवार उन्हें डिप्रेशन से ‌निकालने की कोशिश करता। फिर अचानक वो लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विशाल ठक्कर
विशाल एक जनवरी 2016 से गायब हैं। कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाले विशाल स्टार बनना चाहते थे। लेकिन एक रेप केस ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। विशाल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी काम किया था। वो आखिरी बार सीरियल 'थपकी प्यार की' में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें