फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मुन्ना भाई एमबीबीएस में अस्पताल की नर्स से हुई थी 'सर्किट' की शादी, यूजर्स बोले- ये अब पता चला

Fri, 25 Jun 2021 12:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एबीबीएस' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में हर किरदार ने अपना दमदार अभिनय दिखाया था। 
विज्ञापन
'मुन्नाभाई एबीबीएस' सर्किट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एबीबीएस' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में हर किरदार ने अपना दमदार अभिनय दिखाया था। चाहें उसमें सर्किट के रूप में एक्टर अरशद वारसी को या फिर मेडिकल कॉलेज के डीन बने अल्टीमेंट एक्टर बमन ईरानी। फिल्म में लोगों ने मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को खूब पसंद किया था, लेकिन आज हम इन दिनों की जोड़ी बात नहीं करेंगे, बल्कि उस जोड़ी के बारे में बताएंगे जो फिल्म के अंत में देखने को मिली थी, यानी सर्किट और उसकी पत्नी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा है। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि फिल्म में अरशद वारसी डॉक्टर नहीं बन पाए थे लेकिन उनकी शादी मेडिकल कॉलेज की नर्स से हो गई थी और उनका एक बेटा भी था।

मुन्ना भाई एमबीबीएस सर्किट - फोटो : सोशल मीडिया
अब मीम वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हैं। लोगों को अब समझ आ रहा है कि सर्किट की शादी जिस लड़की से हुई वह उसी मेडिकल कॉलेज में नर्स थी, जिसमें मुन्ना ने पढ़ाई की थी। सोशल मीडिया पर मीम वायरल है, जिस पर लिखा है, आप कितने साल के थे जब आपको ये पता चला कि मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट ने जिस लड़की से शादी की वह मेडिकल कॉलेज की नर्स थी। 
 

 
विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस
इस फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर बने थे, जो अपने पिता को खुश करने के लिए एमबीबीएम की डिग्री लेना चाहता है। फिल्म में सर्किट नाम का उसका एक साथी भी था, जो हर काम में मुन्ना के साथ नजर आता था। सर्किट का रोल अरशद वारसी ने निभाया था, जो कि आइकॉनिक कैरेक्टर बन गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें