फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग 3 का गाना 'मुन्ना बदनाम..' रिलीज, अजय की फिल्म से परिणीति बाहर, पांच खबरें

Tue, 12 Nov 2019 04:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है। तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : Social Media
मुन्नी के बाद अब मुन्ना हुआ बदनाम
दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म दबंग 3 का नया गाना आइटम नंबर 'मुन्ना बदनाम हुआ' रिलीज कर दिया है। सलमान ने बाकी गानों की तरह ही इस गाने का भी ऑडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। इस गाने को कमाल खान ने गाया है तो वहीं इसमें बादशाह का रैप भी लोगों को सुनने को मिलेगा। बता दें कि इस फ्रैन्चाइजी की पहली फिल्म में गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने की सफलता के बाद ही मेकर्स ने 'मुन्ना बदनाम हुआ' बनाने का फैसला किया। इस गाने में सलमान के साथ लवयात्री की एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का एक और सॉन्ग 'यूं करके' रिलीज किया गया था।

विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का पोस्टर रिलीज
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें वो तानाजी मलुसरे, मराठा वॉरियर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने शेयर किया है। ओम ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। आपको ये भी बता दें कि ये फिल्म अजय की 100वीं फिल्म है।
 

 

4 of 6
farhan, shibani - फोटो : instagram
अगले साल शादी करने वाले हैं फरहान
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक दोनों अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने वाले हैं। फरहान और शिबानी साल 2020 में फरवरी से मार्च के बीच में शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये चर्चित कपल एक दूसरे के साथ काफी तस्वीरें शेयर करते हैं लेकिन दोनों दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी बोलने से कतराते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
Randeep Hooda - फोटो : social media
सलमान को टक्कर देने की तैयारी कर रहे रणदीप
एक्टर रणदीप हुड्डा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए रणदीप जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। रणदीप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में रणदीप ने लिखा है, '640 पाउंड्स लेग प्रेस, ट्रेनिंग कर रहा हूं क्योंकि वॉन्टेड सलमान खान से भिड़ना है। आप कितना प्रेस कर रहे हो ब्रदर.. मैं तो अपना बेस्ट शॉट दे रहा हूं। यही मेरा मंडे मोटिवेशन है'। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान और रणदीप फिल्म 'सुल्तान' और 'किक' में भी साथ नजर आ चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'भुज' से परिणीति हुईं बाहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'द गर्ल ऑन ट्रेन' और 'साइना नेहवाल बायोपिक' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। इस वजह से उन्होंने अजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम करने से मना कर दिया है। परिणीति ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इन तीनों फिल्म की शूटिंग डेट्स में क्लैश हो रहा था। जिसके चलते परिणीति को इस फिल्म के लिए मना करना पड़ा। परिणीति इस बारे में कई दिनों से सोच रही थीं। लेकिन फिर भी डेट्स की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला और उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें