फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने शहनाज को गले लगा चूमा तो ट्रेंड हुआ #sidnaz, बिग बॉस से जुड़ी पांच खबरें

Tue, 12 Nov 2019 04:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई दोस्ती
'बिग बॉस 13' ने हर दिन कंटेस्टेंट्स के नए रंग देखने को मिलते हैं। शो में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती में पिछले दिनों दरार पैदा हो गई जिसके बाद शहनाज पारस की टीम से जा मिलीं। सलमान खान ने भी दोनों से पैचअप करने की बात कही थी। ऐसे में एक बार फिर से दोस्ती हो गई है। दरअसल,सोमवार को प्रसारित हुए शो में शहनाज, शेफाली और खेसारी लाल यादव से कहते हुए नजर आती हैं कि वह सिद्धार्थ को काफी याद कर रही हैं। उन्हें जैसी अटेंशन और प्यार सिद्धार्थ से मिलता था, वैसा कोई नहीं देता। शहनाज ने यह भी कहा कि सिद्धार्थ के बीमार होने पर वह काफी परेशान हैं। इसके बाद शेफाली ने शहनाज को सलाह दी कि अगर वह उन्हें याद कर रही हैं तो उन्हें सिद्धार्थ से जाकर बात करनी चाहिए। हालांकि इसके बाद रात के अंधेरे में शहनाज सिद्धार्थ के बिस्तर पर फूल रखती हुई दिखाई देती हैं। शहनाज को यह सब करता देख सिद्धार्थ हंस पड़ते हैं और शहनाज को गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती होते ही #sidnaaz ट्रेंड होने लगा। दोनों के फैंस को ये दोस्ती बहुत पसंद आ रही है और वे इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
अरहान से इस शर्त पर शादी कर सकती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी !
बिग बॉस 13 में हाल ही में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने दोबारा एंट्री ली है। इन दोनों के खेल में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में इन दोनों ने सभी घरवालों के साथ मिलकर काफी मस्ती की। देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो के दूसरे कंटेस्ट अरहान खान से शादी करने की बात बोल दी।
हाल ही में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉट के घर में टॉक शो कर रहे थे जहां घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसी टॉक शो के दौरान रश्मि देसाई ने देवोलीना भट्टाचार्जी ने पूछा कि अगर शो में उनका अरहान के कनेक्शन अच्छा होता है तो वह उनसे शादी करेंगे ? इस पर देवोलीना ने हंसते हुए कहा कि अगर रश्मि उनकी शादी का पूरा खर्चा उठाएंगी तो वह जरूर करेंगी शादी। 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh and Salman Khan - फोटो : twitter
विशाल आदित्य सिंह ने इस वजह से शो में देर की वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 13 का खेल हर दिन रोचक होता जा रहा है। हाल में शो में कुछ वाइल्ट कार्ड एंट्री हुईं जिसके बाद शो में नए-नए तरह के मोड़ देखने को मिले। अब घर के सदस्यों में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम नच बलिए के पूर्व कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह का है। विशाल, नच बलिए 9 में अपनी लड़ाइयों के कारण काफी चर्चा में रहे थे। शो में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ एंट्री ली थी। गौरतलब है कि विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस के घर में अन्य वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के साथ भी एंट्री करते लेकिन नच बलिए की वजह से उन्होंने बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
भाई असीम रियाल को लेकर बोले भाई उमर
'बिग बॉस 13' को लेकर असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने एक बार फिर से प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उमर रियाज ने बॉलीवुड लाइफ को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे बिग बॉस के घर में असीम रियाज की लड़कियों के साथ बॉन्डिंग को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर उमर रियाज ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि असीम की माहिरा शर्मा से अच्छी बॉन्डिंग हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये अच्छी बात है। इसके बाद उमर रियाज ने कहा है कि उन्हें लगता है कि असीम की अच्छी बॉन्डिंग हिमांशी खुराना से हो सकती है क्योंकि असीम और हिमांशी दोनों समझदार और लोगों का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला का विंदू दारा सिंह ने किया सपोर्ट
आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विनर विंदू दारा सिंह ने शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्विटर पर सिद्धार्थ सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- बिग बॉस एक मजबूत खिलाड़ी को तोड़ने के लिए हर संभव तरीके आजमाएंगे। यह सभी के साथ किया गया है, किसी को भी नहीं बख्शा। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना मैदान संभाल रखा है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें