फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh: शरवरी के दिल के बहुत करीब है 'बंटी और बबली 2', बोलीं- जिससे काम मिले उसे असफल नहीं कह सकते

Thu, 06 Jun 2024 04:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'बंटी और बबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, इस फिल्म से एक अभिनेत्री को काफी ज्यादा फायदा पहुंचा। हम बात कर रहे हैं शरवरी वाघ की। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि बंटी और बबली 2 की वजह से उनके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुले।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के सिर चढ़ गया है सफलता का बुखार! निर्माता संदीप सिंह ने किए चौकाने वाले दावे
विज्ञापन

2 of 5
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' की वजह से शरवरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी बोल्ड अदाओं ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी थीं। मुंज्या का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। 
विज्ञापन

3 of 5
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
अभिनेत्री इन दिनों इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान बंटी और बबली के सीक्वल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म की वजह से उनके लिए कई दरवाजे खुल गए। अभिनेत्री ने कहा, "इंडस्ट्री के लोग इस फिल्म से पहले मुझे नहीं जानते थे। वे नहीं जानते थे कि शरवरी कौन है। अगर किसी चीज की वजह से आपको काम मिले तो उसे असफल नहीं कहा जा सकता। मुझे अपनी पहली फिल्म से काम मिल रहा है। मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगी, चाहे इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसा भी प्रदर्शन किया हो। मुझे बस और काम चाहिए।"

4 of 5
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्मी घराने से ताल्लुक नहीं रखती हूं। पहली फिल्म ही पाना मेरे लिए एक सपना जैसा था। मुंज्या मेरी दूसरी फिल्म है। जब आप फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से होते हैं तो पहली फिल्म ही हासिल करना बड़ी बात होती है।" इस बातचीत के दौरान शरवरी ने अपनी एक और आगामी फिल्म पर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
यशराज राज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "मेरी आगामी फिल्म में आलिया भट्ट हैं, जो हमारे देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार में से एक हैं। मैं इस फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देना चाहती हूं, ताकि लोग इसे पसंद करें और मुझे भी इस यूनिवर्स में बाकी सभी लोगों की तरह ही प्यार मिले।"
Miss You: 'इंडियन 2' के बाद 'मिस यू' से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें