इंसान अपनी जिंदगी में काफी रिश्ते निभाता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उसकी जिंदगी में कई तरह के रिश्ते आते हैं। इनमें सबसे खास रिश्ता जो होता है वो दोस्ती का रिश्ता है। दोस्ती के रिश्ते में दो इंसान एक दूसरे को समझते हैं। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें अमीर, गरीब, उम्र, जाति कोई मायने नहीं रखते। दोस्ती वह अनमोल रिश्ता है जो हमारी खुशियों से लेकर संघर्षों तक में साथ रहता है। 6 अगस्त यानी आज फ्रेंडशिप डे है, यह दिन मित्रता को समर्पित है। इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने दोस्ती के महत्व को समझाया। इन फिल्मों को देखकर आपको अपने फ्रेंड की याद जरूर आएगी।