फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं ये 7 सेलेब्स, मुमताज को तो घर से बाहर निकलने में भी लगता था डर

Tue, 30 Jul 2019 07:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Irrfan, Mumtaz and Sonali - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत में अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम सोने की चिड़िया था। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस 'फौलाद', 'वीर भीमसेन', और 'टारजन' फिल्मों में काम किया। 60 से 70 के दशक में मुमताज का नाम बॉलीवुड की सुपरिहट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो चुका था। इसके बाद मुमताज की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिससे उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। मुमताज को कैंसर हो गया था हालांकि वह अब ठीक हैं। मुमताज का 31 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में जो गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
mumtaz - फोटो : social media
मुमताज
60 और 70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली।
विज्ञापन

3 of 8
Irrfan Khan - फोटो : social media
इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। फिलहाल अब वह ठीक हैं और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था- 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'  

4 of 8
manisha koirala - फोटो : file photo
मनीषा कोइराला
नवंबर 2012 में मनीषा को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उस समय वह काठमांडू में रह रही थीं। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। 42 साल की उम्र में ओवरी कैंसर से घिरा होने का पता चलते ही उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाया। वह न्यूयॉर्क में कीमोथेरेपी भी करा रही थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी करती थीं। यही नहीं उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए कीमोथेरेपी के बाद बिना बाल वाली अपनी फोटो को भी शेयर की। साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली।
विज्ञापन

5 of 8
anurag basu
अनुराग बासु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बासु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। अनुराग को तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त बता दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' का हॉस्पिटल से निर्देशन भी किया। पूरे 3 साल तक कीमोथेरेपी कर वापस बॉलीवुड में लौटे।
विज्ञापन

6 of 8
lisa ray - फोटो : file photo
लीजा रे
हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2009 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। साल 2009 में लीजा को कैंसर की शिकायत सामने आई थी। लीजा को मल्टिबल मायलोमा था। यह व्हाइट ब्लड सेल्स की एक बीमारी है जिसमें बचने के चांस काफी कम होते हैं। लेकिन लीजा ने इस बीमारी को हराया और हिम्मत के साथ आगे बढ़ीं।
विज्ञापन

7 of 8
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार ऑलराउंडर, 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह भी कैंसर से पीड़ित हो चुके हैं। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ही युवराज की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। चेक-अप कराने पर पता चला कि उन्हें फेफड़ों में कैंसर है। एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला और 2012 में वह दोबारा क्रिकेट के मैदान में लौट आए थे। फिलहाल युवराज क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Sonali Bendre - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने 4 जुलाई 2017 की दोपहर पोस्ट लिखकर खुलासा किया था कि वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। बीते एक साल में सोनाली की जिंदगी में काफी कुछ बदल चुका है। उपचार के दौरान सोनाली को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी को मात दी। सोनाली बेंद्रे जब न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट करवा रही थीं तब कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इनमें प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान समेत उनके कई करीबी दोस्त शामिल थे। ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली को अपने बाल भी कटवाने पड़े। लेकिन सोनाली ने हिम्मत नहीं हारी और इस जानलेवा बीमारी का डटकर सामना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें