हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर इस बार दोस्ती की एक अनोखी कहानी पर बन रही फिल्म छिछोरे का ट्रेलर रिलीज होगा। आमिर खान की फिल्म दंगल से मशहूर हुए फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म तीन दोस्तों, उनकी दोस्ती और इनके रीयूनियन की कहानी है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।