फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 की उम्र में उड़ी मुमताज की मौत की अफवाह, परिवार ने सामने आकर बताया सच

Sat, 04 May 2019 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुमताज
सोशल मीडिया पर किसी भी वक्त कोई भी सेलेब की मौत की अफवाह उड़ जाती है। हाल ही में खबर आई कि मुमताज का निधन हो गया है। हालांकि हम आपको बता दें ये खबर पूरी तरह से अफवाह है। गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि वे पूरी तरह सेहतमंद हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mumtaz
सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज का निधन हो गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं। वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मुमताज - फोटो : SELF
मुमताज 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था। 

4 of 5
Mumtaz
दरअसल, अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह एक ट्वीट के बाद फैली। इसके बाद फिल्म निर्माता मिलाप जावेरी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुमताज आंटी जीवित हैं और पूरी तरह ठीक हैं। अभी उनसे और उनके भतीजे से बात हुई है। वे चाहती हैं कि ऐसी अफवाहें बंद हों।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुमताज
1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। 

इनपुट-भाषा से भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें