फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK स्टूडियो में ही डायरेक्ट हुई थीं ये 15 सुपरहिट फिल्में, 20 साल पहले हुई आखिरी शूटिंग

Fri, 03 May 2019 06:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
आरके स्टूडियो - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो को कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है और इसकी स्थापना बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर ने साल 1948 में की थी। बीते साल ऋषि कपूर ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार ने इस स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया है। ऐसे में बात करेंगे आरके स्टूडियो की तरफ से बनाई गई सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
aag - फोटो : file photo
फिल्म- आग (1948)
साल 1948 में आई फिल्म 'आग' व्यावसायिक तौर पर भले ही बेहद सफल नहीं रही हो, लेकिन इस नई शुरुआत ने राज कपूर को इंडस्ट्री में पैर जमाने में बहुत मदद की। इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड हीरो राज कपूर थे। इसमें नरगिस, प्रेमनाथ, निगार सुल्ताना और कामिनी कौशल मुख्य भूमिका में थे।
 
विज्ञापन

3 of 16
barsat - फोटो : file photo
फिल्म- बरसात (1949)
आरके स्टूडियो की दूसरी फिल्म 'बरसात' साल 1949 में आई थी। आजादी के 2 ही साल बाद आई इस फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी। इस फिल्म में राज कपूर के साथ एक बार फिर नरगिस और प्रेमनाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म एक्ट्रेस निम्मी की पहली फिल्म भी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद साल 1950 में आर के स्टूडियो का कामकाज काफी बढ़ने लगा था।

4 of 16
awara - फोटो : file photo
फिल्म- आवारा (1951)
राज कपूर के सिने करियर में 'आवारा' मील का पत्थर साबित हुई थी। साल 1951 में आई इस फिल्म में कपूर परिवार की 3 पीढ़ियों ने काम किया। फिल्म में राज कपूर के साथ पिता पृथ्वीराज कपूर भी थे तो वहीं दादा दीवान विश्वनाथ कपूर ने भी फिल्म में कैमियो रोल किया। शशि कपूर भी इस फिल्म में पहली बार दिखे। नरगिस के साथ राज कपूर की जोड़ी ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। 
विज्ञापन

5 of 16
aah - फोटो : file photo
फिल्म- आह (1953)
साल 1953 में फिल्म 'आह' आई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा नवाथे ने किया था जो फिल्म आग, बरसात और आवारा में राजकपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के गाने 'राजा की आएगी बारात', 'आजा रे अब मेरा दिल पुकारा', 'जाने न नजर' बेहद हिट रहे थे। फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया था।
विज्ञापन

6 of 16
Boot Polish - फोटो : file photo
फिल्म- बूट पॉलिश (1954)
फिल्म बूट पॉलिश साल 1954 में आई और फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने में सफल रही। इसका डायरेक्शन खुद राज कपूर ने ही किया था। फिल्म में कुमारी नाज, रतन कुमार और डेविड मुख्य भूमिकाओं में थे।
 
विज्ञापन

7 of 16
shri 420 - फोटो : file photo
फिल्म- श्री 420 (1955)
राज कपूर और नरगिस की फिल्म 'श्री 420' बेहद सफल फिल्म रही। इस फिल्म के गाने 'मेरा जूता है जापानी' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया था। एक तरह से ये गाना नए आजाद हुए देश की आर्थिक आजादी से जोड़कर देखा जाने लगा था। 
 

8 of 16
jaagte raho - फोटो : file photo
फिल्म- जागते रहो (1956)
राजकपूर और नरगिस की जोड़ी साल 1956 में इस फिल्म में भी दिखी। ये फिल्म एक गरीब व्यक्ति के गांव से शहर आकर काम तलाशने और करप्शन के खेल में फंसकर रह जाने की थी। इस फिल्म के गीत शैलेंद्र ने लिखे, जो बेहद मशहूर हुए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
 

9 of 16
Jis Desh Mein Ganga Behti Hai - फोटो : file photo
फिल्म- जिस देश में गंगा बहती है (1960)
राज कपूर के साथ इस फिल्म में पद्मिनी लीड रोल में थी। साथ ही एक्टर प्राण ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ। 'जिस देश में गंगा बहती है' हिट फिल्म थी और इसके गाने 'ओ बसंती पवन पागल', 'आ अब लौट चले', 'होठों पे सच्चाई रहती है' शैलेंद्र ने लिखे, जो बेहद चर्चित रहे।

10 of 16
sangam - फोटो : file photo
फिल्म- संगम (1964)
साल 1964 में आई फिल्म 'संगम' भी बेहद सफल रही थी। इस रोमांटिक मूवी में वैजयंती माला के अपोजिट राज कपूर और राजेंद्र कुमार थे। इसे बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। ये फिल्म सोवियत रूस, बुल्गेरिया, ग्रीस और हंगरी जैसे देशों में भी धमाल मचाने में सफल रही थी। फिल्म से राज कपूर को इंटरनेशनल स्टार का दर्जा मिला था।

11 of 16
mera naam joker - फोटो : file photo
फिल्म- मेरा नाम जोकर (1970)
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औंधे मुंह गिरी लेकिन पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त तारीफ हुई थी। इस फिल्म को कल्ट श्रेणी में रखा गया। बड़े फिल्म समीक्षकों ने कहा कि ये फिल्म समय से पहले आ गई और इसे लोग समझ नहीं पाए। इस फिल्म की असफलता की वजह से राज कपूर बुरी तरह परेशान हो गए। इसी फिल्म से ऋषि कपूर ने रुपहले पर्दे पर दस्तक दी थी।
 

12 of 16
bobby - फोटो : file photo
फिल्म- बॉबी (1973)
इसके बाद राजकपूर ने बेटे ऋषि कपूर को बतौर एक्टर फिल्म बॉबी से लॉन्च किया जिसमें ऋृषि और डिंपल कपाड़िया की टीनेज लव स्टोरी दिखाई गई थी जो कि बेहद सफल साबित हुई। इस फिल्म ने 'मेरा नाम जोकर' की असफलता को धो दिया। आज भी ये फिल्म बेहद पसंद की जाती है। इस फिल्म को 'मस्ट वॉच' लिस्ट में रखा जाता है।

13 of 16
prem rog - फोटो : file photo
फिल्म- प्रेम रोग (1982)
एक बार फिर ऋषि ने अपनी झोली में हिट फिल्म प्रेम रोग को डाला। फिल्म बेहद सफल रही। इस फिल्म को एक्सपेरिमेंटल सिनेमा की मिसाल कहा गया था। फिल्म ने विधवा विवाह पर नई बहस छेड़ और समाज को जगाने का काम किया था। पद्मिनी कोल्हापुरे, ऋषि कपूर की जोड़ी बेहद पसंद की गई। इसे भी राज कपूर के क्लासिक कामों में गिना जाता है।

14 of 16
ram teri ganga maili - फोटो : file photo
फिल्म- राम तेरी गंगा मैली (1985) 
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' राज कपूर की आखिरी फिल्म थी। फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं, खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी के बोल्ड सीन्स ने बड़े परदे पर जोरदार हलचल पैदा कर दी थी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे। 

15 of 16
hina - फोटो : file photo
फिल्म- हिना (1991)                
साल 1991 में आई फिल्म हिना को राजकपूर के बड़े बेट रणधीर कपूर ने डायरेक्ट किया था फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार भी थी। फिल्म का संगीत बेहद पसंद किया गया था। इसके डायलॉग्स पाकिस्तानी राइटर हसीना मोइन ने लिखे, जो बेहद हिट हुए थे। 
विज्ञापन

16 of 16
aa ab laut chalen - फोटो : file photo
फिल्म- आ अब लौट चलें (1999)
आखिर में बात करेंगे फिल्म आ अब लौट चलें की जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म से ऋषि कपूर ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में राजेश खन्ना, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। आ अब लौट चलें का म्यूजिक बेहद पसंद किया गया था। बता दें कि आरके स्टूडियो की ये आखिरी फिल्म थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें