मुमताज का फिल्मी करियर
मुमताज के फिल्मी करियर की बात करें तो महज 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, शुरुआत में मुमताज को फिल्म में सिर्फ सपोर्टिंग रोल दिए जाते थे, लेकिन मुमताज का सपना तो हीरोइन बनाने का था। मुमताज ने दारा सिंह के साथ 16 फिल्में कीं। इन 16 फिल्मों में से 10 फिल्में जबरदस्त हिट साबित हुईं थीं, जिसके बाद उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री में पहचाना जाने लगा। इसके बाद उनकी जोड़ी कई बड़े-बड़े हीरो के साथ जमी। मुमताज की जोड़ी सबसे ज्यादा हिट हुई राजेश खन्ना के साथ। काका और मुमताज का एक साथ परदे पर दिखना कामयाबी की गारंटी माना जाता था। इस जोड़ी ने 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'आपकी कसम', 'अपना देश' 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी सफल और यादगार फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं दोनों पर फिल्माए गाने भी सुपरहिट हुए।