फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम से लेकर खास तक बारिश से सब परेशान, कृति सेनन को जाना था मुंबई,पहुंच गईं अहमदाबाद

Wed, 03 Jul 2019 01:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon - फोटो : amar ujala
दो दिन से मुंबई में हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। इस बारिश से आम से लेकर खास तक हर कोई परेशान हो चुका है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी मुंबई की इस बारिश से काफी परेशान हो रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर बड़ी खबर है। 
विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन से जुड़ी ये खबर उनके फैंस को भी हैरान कर सकती है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार कृति सेनन को मुंबई जाना था लेकिन इस आफत भरी बारिश ने उन्हें अहमदाबाद पहुंचा दिया है। जी हां, दरअसल कृति सेनन दिल्ली में एक मैगजीन के शूट के लिए गई हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाने की लिए फ्लाइट ली। 
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण कृति सेनन की फ्लाइट को मुंबई लैंड करवाना नामुमकिन था। ऐसे में पायलेट ने कोई बड़ा रिस्क लिए बिना फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर कृति सेनन को देखकर वहां मौजूद उनके फैंस सेल्फी लेने लगे। गौरतलब है कि मुंबई पहुंचने के बाद कृति सेनन को जांबिया के लिए रवाना होना था, लेकिन अब लगता है कि उनका जाना कैंसिल हो सकता है। 

4 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग को खत्म किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। 'पानीपत' में कृति के साथ एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा कृति सेनन को डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti Sanon - फोटो : social media
राहुल ढोलकिया 2017 में आई फिल्म रईस के पूरे दो साल के बाद वह बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। राहुल की नई फिल्म एक महिला केंद्रित कहानी है। फिल्म में लीड रोल कृति सेनन करने जा रही हैं। यह कहानी मुंबई की एक मीडिया से जुड़ी महिला की है। राहुल ढोलकिया की ये फिल्म साइन करने के बाद से ही कृति सेनन खूब उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें