फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: हीरामंडी के संवाद से मुंबई पुलिस ने दिखाई रचनात्मकता, लोग बोले- 300 शब्द का निबंध कबूल कर लीजिए

Sat, 25 May 2024 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। इस शो के गाने से लेकर डायलॉग तक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।  अपने लुभावने दृश्यों, कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय की वजह से दुनियाभर में इस वेब सीरीज को प्रशंसा मिल रही है। चारों ओर हीरामंडी को लेकर हो रही बात के बीच अब मुंबई पुलिस ने भी शो के डॉयलॉग से अपनी रचनात्मकता दिखाने की कोशिश की है।
Salaar 2: प्रशांत नील और प्रभास के बीच बढ़ा मतभेद, ठंडे बस्ते में गई 'सलार 2'?
विज्ञापन

2 of 5
हीरामंडी के प्रीमियर की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : नेटफ्लिक्स
हाल ही में मुंबई पुलिस ने हीरामंडी के संवाद से लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया। हीरामंडी के कई संवाद को खास अंदाज में पेश करते हुए मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा "आजादी शौक नहीं है नवाब साहब, नियम कभी न तोड़ने की जंग हैं।" इनमें से एक में मुंबई पुलिस ने लिखा था, "एक बार देख लीजिए, दीवाना बना दीजिए...चालान काटने के लिए तैयार हैं हम, तो हेलमेट पहन लीजिए।"
विज्ञापन

3 of 5
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस का यह सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "चालान की जगह 300 शब्दों का निबंध कबूल कर लीजिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुंबई पुलिस के इस तरह के पोस्ट का हमेशा इंतजार रहता है।"

4 of 5
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
हीरामंडी की बात करें तो नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज 190 देशों में स्ट्रीम हो रही है। व्यूज के मामले में यह वेब सीरीज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि महज 12 दिन में ही इस शो ने 85 लाख व्यूज बटोर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन,अध्ययन सुमन और फरदीन खान जैसे सितारों ने काम किया है। फरदीन ने लंबे समय बाद इस वेब सीरीज में अभिनय की दुनिया में वापसी की है।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने स्टीवन स्पिलबर्ग से की भंसाली की तुलना, कठिन डांस सीक्वेंस का अनुभव किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें