सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत को एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लघंन करने पर दर्ज करवाई थी। इस बात की जानकारी खुद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने दी। मानेशिंदे ने कहा कि आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है।