फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जल्द पहुंचे एक्टर सुसाइड कर रहा है', कॉल आते ही घर पहुंची पुलिस, लेकिन...

Sun, 05 Nov 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : SELF
कमाल राशिद खान अपने ड्रामेबाजी के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक्टिंग की दुनिया में तो उन्हें महारत मिली नहीं लेकिन ड्रामेबाजी और बयानबाजी में उन्हें महारत मिल चुकी है। हाल में ही उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके ट्विटर से अपना अकाउंट फिर से एक्टिव कराने की गुहार लगाई है और धमकी दी है कि अगर ये अकाउंट रिस्टोर नहीं हुआ तो वो सुसाइड कर लेगें।
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर के बाद मुंबई पुलिस का आत्महत्या निरोधक दल केआरके के घर पहुंच गया। पुलिस उन्हें समझने की कोशिश कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को केआरके की आत्महत्या की खबर पुलिस को किसी ने कॉल करके दी थी। 
पढ़ें: सुहागरात के सीन की शूटिंग में कुछ ऐसा हुआ, अचानक एक्ट्रेस की साड़ी में लगी आग
विज्ञापन

3 of 5
गौरतलब है कि केआरके अपने ट्विटर अकाउंट से किसी स्टार के लिए विवादास्पद कमेंट कर देते थे तो कभी किसी फिल्म पर उल्टी-सीधी समीक्षा कर देते हैं। आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बारे में गंदी बातें लिखने के बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था और अब उन्होंने अपने ट्विटर को दोबारा शुरू करने के लिए धमकी दे दी है।

4 of 5
krk
वैसे ये पता नहीं चल सका था कि उनकी शिकायत किसने की थी। कुछ समय पहले उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया था। अब उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके ट्विटर से अपना अकाउंट फिर से एक्टिव कराने की गुहार लगाई है और धमकी दी है कि अगर ये अकाउंट रिस्टोर नहीं हुआ तो वो सुसाइड कर लेगें।
पढ़ें: सारा से लेकर जाह्नवी तक, 'पद्मावती' के ट्रेलर की सक्सेस पार्टी में चमके सितारे, PHOTOS
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केआरके ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है- @Twitterindia और स्टाफ महिमा कौल, विरल जैन और तरनजीत सिंह से मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे अकाउंट को 15 दिन के अंदर दोबारा शुरू किया जाए। पहले उन्होंने मुझसे लाखों रुपये चार्ज किए और फिर अचानक ही मेरा अकाउंट सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें