फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का बॉलीवुड कनेक्शन, अनुष्का से पहले 2 एक्ट्रेस के साथ रहा अफेयर

Sun, 05 Nov 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली आज अपना 29वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। जहां एक ओर हमेशा मैदान पर उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की चर्चा चलती रहती है तो दूसरी ओर वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल इन दिनों विराट और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिश्ता गॉसिप बना हुआ है। खबर तो यहां तक कि है ये कपल जल्द ही एक भी होने वाला है। वैसे इनके फैंस भी यही चाहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विराट की जिंदगी में अनुष्का से पहले दो और एक्ट्रेस थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड और क्रिकेट के गलियारों में हमेशा ही विराट और अनुष्का का रिश्ता गॉसिप का विषय बना रहा। दोनों एक विज्ञापन के सिलसिले में करीब और दोस्त बन गए। देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ही स्टार अपने इस रिश्ते से इनकार करते रहे। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया। फिर चाहे वो क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी हो या आईपीएल मैच के दौरान विराट का विशेष रूप अनुष्का से मिलने जाना। खबरों के अनुसार ये कपल शादी की भी प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया
बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के विराट दीवाने थे। पहली बार दोनों सेलेकॉन के एक विज्ञापन में साथ नजर आए और यही प्रोफेशनल दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन बताया जाता है इन दोनों के बीच इजाबेल आ गई और दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

4 of 4
इजाबेल लिइट
  ब्राजील की एक्‍ट्रेस इजाबेल लिइट के साथ भी विराट का नाम जुड़ा। इजाबेल फिल्‍म के सिलसिले में भारत आई थी और एक बिजनैस पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। शूटिंग और फिल्‍म के प्रमोशन के चलते वे यहां करीब डेढ़ साल तक रहीं और इसी बीच इनके बीच नजदी‌कियां भी बढ़ने लगीं। बताया जाता है कि ये कपल सिंगापुर में एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आए थें। विराट का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और नवंबर 2013 में अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें