फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट तलब होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में, दिशा सालियान मामले में बनी जांच कमेटी

Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच तेज होने की वजह से सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या की घटना भी चर्चा में है। देश की मीडिया में इन दोनों घटनाओं को साथ लेकर देखा जा रहा है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इन दोनों घटनाओं का आपस में संबंध होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इस मामले को साफ करने के लिए मुंबई पुलिस ने तमाम आरोपों पर संज्ञान लेते हुए एक जांच कमेटी बनाई है। इसमें शामिल अधिकारियों ने दिशा के मामले में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने लाने के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
सुशांत के निधन के लगभग एक हफ्ते पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने कथित तौर पर अपनी बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब यह मामला इतना लाइमलाइट में नहीं आया था। लेकिन, अमर उजाला ने तब भी अपनी तफ्तीश में इस मौत के संदिग्ध होने की बात कही थी और ये भी उजागर किया था कि इस बारे में हो रही पुलिसिया पूछताछ की जद में आए लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
जब इस आत्महत्या के लगभग एक हफ्ते बाद ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई तो दिशा का भी मामला तूल पकड़ गया। टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर देखा जाने लगा। अब जब सुशांत का कथित आत्महत्या मामला देश में इतना बड़ा मुद्दा बन गया है तो दिशा के मामले को भी फिर से रोशनी में लाया जा रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस ने ये कहकर भी सनसनी मचा दी कि इस आत्महत्या से जुड़े सबूतों का फोल्डर उससे डिलीट हो गया है।

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को सुशांत केस की सुनवाई के दौरान इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इसी के बाद मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया, अखबारों और न्यूज चैनलों के माध्यम से मिली किसी भी खबर की पुष्टि करने के लिए लोगों को सामने आने के लिए कहा है। पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर उन लोगों को सामने आने के लिए कहा है जिनके पास दिशा के निधन से संबंधित कोई भी जानकारी या सबूत हो, वह इसे इसकी जांच समिति को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियान और वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे मामले की छानबीन मालवणी पुलिस कर रही है। इस सूचना के साथ अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, मालवणी विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त और मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की ईमेल आईडी और फोन नंबर भी साझा किए गए हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा, अपने खर्चों से परेशान थे दिवंगत अभिनेता, रिया के बारे में भी खोला राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें