यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी है। लेकिन इसी बीच एक नाम ऐसा है जो सबसे ज्यादा चर्चा में है। ये नाम है ऐश्वर्या श्योराण का। ऐश्वर्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की है। ऐश्वर्या के नाम की चर्चा की वजह है उनका मिस इंडिया की फाइनलिस्ट होना।