तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल इस केस में पुलिस ने 'बी रिपोर्ट' फाइल की है। दरअसल बी रिपोर्ट पुलिस तब फाइल करती है जब पुलिस को शिकायत के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिलता है। वहीं पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
tanushree and Nana
गौरतलब है कि सितंबर 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वहीं एक्ट्रेस ने उनके ऊपर हमला करवाने का आरोप भी नाना पर ही लगाया था।
विज्ञापन
3 of 5
nana, tanushree
बता दें कि 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री ने उस वक्त कहा था- 'नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।"
4 of 5
tanushree dutta
इसके साथ ही तनुश्री ने बड़े सितारों को उनकी मदद करने की बात करते हुए कहा था- 'अक्षय कुमार ने पिछले 8 साल में नाना पाटेकर के साथ कई फिल्मों में काम किया। रजनीकांत ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की (फिल्म 'काला' में)। यदि ऐसे बड़े स्टार्स इन अपराधियों के साथ काम करते रहेंगे तो किसी भी आंदोलन के लिए कोई उम्मीद नहीं है।'
इसके साथ ही तनुश्री ने दावा करते हुए कहा था कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में करीबन हर कोई जानता था लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उस वक्त एक बयान में
तनुश्री ने कहा था- 'हर किसी ने इसके बारे में गपशप की, लेकिन खुलकर बात नहीं रखी। इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो। लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती, क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है। ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं। लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं, ये कोई नहीं जानता। सब सिर्फ दिखावा है।'