फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं बॉलीवुड की दो हस्तियां, पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया

Wed, 22 Jan 2020 04:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arrest - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मुंबई में पुलिस इन दिनों लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। पिछले एक महीने में पुलिस तीन ऐसे सैक्ट रैकेट का खुलासा कर चुकी है जिसका सीधा संबंध बॉलीवुड से है। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग बेनकाब हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
handcuff
पुलिस ने छापेमारी में एक प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर दो विदेशी छात्राओं समेत तीन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा की एक महीने में यह चौथी छापेमारी है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित इंपीरियल पैलेस होटल में छापेमारी कर उन्होंने प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से दो विदेशी छात्राएं तुर्कमेनिस्तान की हैं जो पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। फिल्मों में काम करने की चाहत के चलते ये मुंबई आई थीं और इस बीच इनकी दोस्ती अख्तर और सयाद से दोस्ती से हो गई। इन आरोपियों ने छात्राओं पर समझौता करने का दबाव बनाया। इसके बाद इन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
बीते दिनों पुलिस ने अधेरी इलाके से एक सेक्स रैकेट में फंसी तीन अभिनेत्रियों को बचाया था। इसे चलाने वाली एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू की गईं लड़कियों में से एक अभिनेत्री सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूसरी अभिनेत्री ने वेब सीरीज में काम किया है। इसके साथ ही तीसरी अभिनेत्री मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने नॉमिनेशन में आरती को बचाया, शहनाज ने गुस्से में दी गाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें