साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। साल 2021 में बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को एक साल से ज्यादा समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गाने तक ब्लॉकबस्टर रहे। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी में काफी बढ़ गई है। अब हाल ही में अभिनेता और फिल्म को लेकर एक फैन की दीवानगी फिर से सबके सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।