फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: मुंबई कोर्ट ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ जारी किया समन, पत्रकार के साथ की थी बदसलूकी 

Wed, 23 Mar 2022 01:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की लोकल अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख के खिलाफ समन जारी किया है। 2019 में एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर शिकायत पर समन दर्ज हुआ है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि इस मामले में एक पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं।



 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने इस मामले में अभिनेता को समन जारी किया और मामले की मामले की अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। पत्रकार अशोक पांडे ने अपनी शिकायत में सलमान खान और नवाज शेख के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : insta
पत्रकार ने आरोप लगाया था कि मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय जब कुछ पत्रकारों ने सलमान खान की तस्वीर लेनी चाही तो अभिनेता ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। अभिनेता ने उनके साथ बहस किया और धमकी भी दी। अदालत ने इससे पहले यहां डी. एन. नगर पुलिस को जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले के सबूत और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्त है। समन जारी होने के बाद दर्ज शिकायत पर महानगर या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत का प्रतीक है। अदालत ने कहा कि एक बार प्रक्रिया जारी होने के बाद आरोपी व्यक्तियों को अदालत के सामने पेश होना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें