फिल्मी दुनिया की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर आकृषित करती है। इसी ग्लैमर के दीवानों के साथ कुछ ऐसी भी हो जाता है जिसकी उन्हें खबर तक नहीं होती है। इसी कड़ी में मुंबई की एक मॉडल के साथ भी ऐसा कुछ हो गया जिसका पता चलने के बाद अब हर कोई हैरान है। मॉडल अवंतिका ने खुद अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया है।
2 of 4
मॉडल अवंतिका गोकार ने आरोप लगाया है कि हॉलीवुड डायरेक्टर ने उनकी न्यूड तस्वीरें लीक कर दी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह अमेरिका का मशहूर स्ट्रिमिंग प्लेफॉर्म नेटफिलिक्स की वेब सीरीज के लिए हॉलीवुड के एक डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, इस सीरीज के लिए उन्होंने कुछ न्यूड फोटोशूट करवाये जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
3 of 4
अवंतिका ने आगे बात करते हुए कहा- 'एक हफ्ते पहले मैंने एक वेबसाइट पर देखा कि उसकी अश्लील फोटो वायरल हो गई है। इसके खिलाफ वे डायरेक्टर और नेटफिलिक्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी। उन्होंने कहा कि अभी वह लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का शेड्यूल खत्म होते ही वह मुंबई वापस लौटेंगी और डायरेक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।
आपको बता दें कि अवंतिका गोकार जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह इन दिनों पीरियड ड्रामा फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में अवंतिका गोकार मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का नाम प्रतापगढ़ है। इसके अलावा वह 'खतरों की खिलाड़ी' के अगले सीजन में नजर आ सकती हैं।