फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा के गुण गिनाने पर मुंबई पुलिस ने एक्टर उदय चोपड़ा को लगाई लताड़, किया रीट्वीट

Sun, 16 Sep 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा ने अपने एक ट्वीट में गांजा को वैध करने की बात लिखी थी साथ ही इसके फायदे भी गिनाए थे। फिल्म धूम के इस एक्टर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था और साथ ही खरी खोटी भी सुनाई थी। ऐसे में इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस की भी नजर पड़ गई है और उन्होंने उदय को सख्त चेतावनी दे समझाया है..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
uday and nargis
मुंबई पुलिस ने उदय को समझाते हुए उनके ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा 'सर, भारत के नागरिक होने के चलते आपको अपने विचारों को व्यक्त करने का पूरा आधिकार है लेकिन ये समझे कि गांजा का सेवन, धंधा और उसकी सप्लाई करने पर 1985 के नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन

3 of 5
uday chopra
बता दें कि उन्होंने यह ट्वी बीते गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर किया था। उन्होंने आगे लिखा कि ' जहां तक मैं समझता हूं गांजा को भारत में वैध करना चाहिए।' उन्होंने इसे भारत की संस्कृति का हिस्सा भी बताया है और कहा कि अगर इस वैध करते हैं तो इससे कर में सरकार को बड़ी राशि मिल सकती है। 

4 of 5
Uday Chopra
वहीं, उदय के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स से उन्हें आड़े हाथ लेते हुए असहमति जताई है। साथ ही उनका और उनके इस विवादित ट्वीट का विरोध भी किया है। ऐसे में उदय ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्हें अपनी बात समझा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uday chopra
बता दें कि उदय चोपड़ा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिसमें वह धूम और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर साल 2000 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें से शुरु किया था। आज उनके पास कोई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें