सिनेमा हॉल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हालात काबू में होने पर सभी स्टूडियो पार्टनर्स, निर्माताओं, कलाकारों, और कंटेंट निर्माताओं से अपनी फिल्मों को थियेटर्स में रिलीज कर सिनेमा प्रदर्शन क्षेत्र का समर्थन करने की अपील की है। उनके अनुसार जब हालात काबू में आ जाएंगे तब लोगों की मांग और नई फिल्मों के भरोसे से फिल्म इंडस्ट्री का व्यापार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा। फिल्मों को थियेटर में देखने के अनुभव को बचाने की जरुरत है और यह सभी पक्षों के सहयोग से ही मुमकिन है।