फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Star Talents: टीवी के ये सितारे हैं मल्टी टैलेंटेड, कोई है डांसर तो कोई रह चुका नेशनल लेवल राइफल शूटर

Sun, 18 Sep 2022 02:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
तेजस्वी प्रकाश, सुम्बुल तौकीर, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के सितारे अपने अभिनय के बल पर घर-घर में लोकप्रिय हैं। ये सितारे अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और इनकी लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनमें एक्टिंग के अलावा भी कई हुनर हैं। ऐसे में आज हम आपको छोटे पर्दे के मल्टी टैलेंटेड स्टार्स से मिलवाने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 8
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
'ये हैं मोहब्बतें' की ईशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी राइफल शूटिंग में माहिर हैं। वह भोपाल राइफल शूटिंग एसोसिएशन की मेंबर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया है।
विज्ञापन

3 of 8
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को आपने कई बार 'बिग बॉस' के घर में गुनगुनाते हुए देखा होगा। तेजस्वी ने चार साल तक क्लासिकल सिंगिंग सीखी है और उन्हें सितार बजाना भी आता है।
 

4 of 8
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुम्बुल तौकीर खान
सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों 'इमली' सीरियल में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री बहुत ही शानदार डांसर हैं, जिसकी वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, 'रविवार विद स्टार परिवार' में भी उन्होंने कई बार बेहतरीन परफॉर्मेंस किए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
भारती सिंह - फोटो : Instagram
भारती सिंह
अपने बेहतरीन कॉमेडी से सबको हंसाने वाली भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती नेशनल लेवल की शूटर रह चुकी हैं। भारती ने राइफल शूटिंग में पंजाब को रिप्रेजेंट किया था।
विज्ञापन

6 of 8
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बापट
राकेश बापट के टैलेंट के बारे में तो सब ही जानते हैं। अभिनेता बहुत ही अच्छे पेंटर और मूर्तिकार हैं। वह हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और टीवी के कई सितारों को भी सिखाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
शक्ति अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति अरोड़ा
'कुंडली भाग्य' में करण लूथरा का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा एक अभिनेता होने के अलावा टैरो कार्ड रीडर भी हैं। इसके अलावा उन्हें एस्ट्रोनॉमी में भी काफी दिलचस्पी है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रणाली राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणाली राठौर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी प्रणाली राठौर को शो में एक सिंगर के तौर पर दिखाया गया है। लेकिन अभिनेत्री असल जिंदगी में भी बेहतरीन सिंगर हैं और 'रविवार विद स्टार परिवार' में वह कई बार गाना गाते हुए नजर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें