गुंडा में निभाई थी बुल्ला और ईबू हटेला की भूमिका-
आपको बता दें कि दोनों कलाकारों ने कल्ट क्लासिक फिल्म गुंडा में एक साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में मुकेश ने बुल्ला नामक एक क्रिमिनल की भूमिका निभाई थी, तो वहीं हरीश पटेल ने गुर्गे ईबू हटेला की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ये दोनों ही किरदार और इनके डायलॉग खूब फेमस हुए थे। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और शक्ति कपूर ने भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
दिया मजेदार कैप्शन-
मुकेश ऋषि ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी मजेदार दिया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'असली गुंडाज़'! इस तस्वीर में दिग्गज कलाकार मुकेश काले रंग के कपड़ों में नजर आए रहे हैं तो वहीं हरीश पटेल भी गहरे भूरे रंग की शर्ट और काली पैंट के ऊपर भूरे रंग के ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं।
फैंस बोले पुरानी यादें ताजा हो गईं-
दोनों की इस तस्वीर को देखकर प्रशंसक काफी खुश दिखाई दिए। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''पुरानी यादें ताजा हो गई गुरु। खौफनाक खलनायक। तो वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, खतरनाक खलनायक!