फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना फिर से सुर्खियों में, कृष और रा-वन से बड़ी फिल्म सीरीज बनाने का वादा

Thu, 01 Oct 2020 12:31 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
90 के दशक में देश के पहले सुपर हीरो 'शक्तिमान' बनकर बच्चों और बुजुर्गों के बीच लोकप्रिय हुए अभिनेता और निर्माता मुकेश खन्ना एक बार फिर से खबरों में हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्तिमान' को एक फिल्म फ्रेंचाइजी का रूप देने वाले हैं। इसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं। अंदाजा है कि अगले साल की दूसरी छमाही में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
शक्तिमान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
मुकेश खन्ना इस फ्रेंचाइजी में तीन फिल्में बनाने की चाह रखते हैं जो शुरुआत से लेकर धारावाहिक के अंत तक के सफर को तय करेगी। उनका कहना है कि देश में 'शक्तिमान' 'कृष' और 'रा-वन' जैसे सुपर हीरो से भी बड़ा कद रखता है। भले ही इन फिल्मों को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं लेकिन यह शक्तिमान जितने लोकप्रिय नहीं हो पाए हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अब तक तो शुरू हो चुकी होती है लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आई रुकावट के कारण उनकी योजनाएं बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
इन फिल्मों में शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए मुकेश खन्ना हिंदी सिनेमा के एक ऐसे बड़े कलाकार की तलाश कर रहे हैं जो इस समय बड़ा नाम रखता हो। उनका कहना है कि वह उस कलाकार का नाम सारा मामला तय हो जाने के बाद ही घोषित करेंगे। उनका यह भी कहना है कि उनकी यह फिल्म फ्रेंचाइजी 'कृष' और 'रा-वन' से भी बड़ी होगी। यह फ्रेंचाइजी तो भारतीय है लेकिन इसका स्तर एकदम अंतर्राष्ट्रीय होगा। मुकेश खन्ना के साथ इस फिल्म सीरीज में दिनकर जानी भी निर्माता के रूप में जुड़ेंगे। इसके लिए वह एक काबिल निर्देशक की तलाश में भी हैं।

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
सुनने वालों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। क्योंकि जब भी देश में कहीं बच्चों का कोई समारोह होता है और वहां मुकेश खन्ना को एक अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है तो वह अक्सर शक्तिमान की वेब सीरीज या फिल्म फ्रेंचाइजी का जिक्र तो करते ही हैं। आज से लगभग चार साल पहले भी वह इस बात को कह चुके हैं कि देश में बच्चों के लिए कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं बनता। बच्चे भी आजकल सास बहू के झगड़े और 'दबंग' जैसी फिल्मों के 'इतने छेद करुंगा, इतना मारूंगा' जैसे बेहूदा संवाद सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक्तिमान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
उस वक्त मुकेश खन्ना ने कहा था कि वह है शक्तिमान को एक बार फिर से वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए दूरदर्शन से बात की है और साथ ही कुछ सैटेलाइट चैनलों से भी उनकी बातचीत चल रही है। उस वक्त भी उन्होंने शक्तिमान की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा था कि 'कृष्ण' और 'रा-वन' जैसे सुपर हीरो अभी तक शक्तिमान को नहीं छू पाए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि शक्तिमान के खत्म होने के लगभग चार साल बाद तक वह इंतजार करते रहे थे कि कोई और आएगा जो एक अच्छा सुपर हीरो प्रोजेक्ट बनाएगा। लेकिन, जब किसी ने कुछ नहीं किया तो उन्होंने ही आगे आकर 'आर्यमान' बनाया। अब मुकेश ने एक बार फिर से अपनी इन बातों को दोहराया है।

पढ़ें: बेटी सुहाना खान पर रंगभेद की टिप्पणी होने के बाद भावुक हुईं गौरी खान, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें