फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' को लेकर गजेंद्र चौहान और मुकेश खन्ना में छिड़ी 'महाभारत', एक दूसरे पर साधा निशाना

Tue, 06 Oct 2020 09:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान - फोटो : File Photo
महाभारत में  युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने मुकेश खन्ना के उस कमेंट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा के शो को वाहियात और अश्लील बताया था। अपने वीडियो में मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान का नाम लिये बगैर उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान गजेंद्र चौहान ने कहा, मुझे लगता है कि मुकेश जी को अंगूर खाने को नहीं मिले इसलिए वह अंगूरों को खट्टे बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र चौहान ने कहा, कपिल शर्मा शो नंबर 1 शो है और करोड़ों लोग इसे देखते हैं और मुकेश जी इस शो को वाहियात बता रहे हैं। मुकेश खन्ना क्या यह भूल गए कि महाभारत में अर्जुन ने भी औरतों के कपड़े पहने थे और एक सीन में डांस भी किया था। तो क्या उन्होंने तब भी शो छोड़ा? मुकेश जी ने तब क्यों नहीं महाभारत छोड़ा? मैं मुकेश जी के इस बर्ताव की निंदा करता हूं। 

विज्ञापन

3 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
इस पर भी मुकेश खन्ना ने अपनी राय जाहिर की है। एक वीडियो साझा कर उन्होंने लिखा- महाभारत सीरियल में अपने आप को धर्म राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo
वह कहते हैं, अरे अज्ञानी कहां महाभारत और कहां ये बहूदगी से भरा शो। महाभारत में अर्जुन योद्धा बनकर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था और यहां कपिल शो में मर्द, औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज से कहते हैं “ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूं क्या??”आप तुलना भी कैसे कर सकते हैं मिस्टर धर्मराज!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo
मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'ये प्रश्न वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इंवाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया। बड़े एक्टर्स जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज़्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें