पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मुझे ऐसी भाषा में बोलने का विचार पसंद नहीं है, जिसमें मैं किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में सहज महसूस नहीं करता हूं। कोई दूसरा मेरे डायलॉग बोले, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। मेरा अभिनय और भाव मेरी आवाज के पूरक हैं। इनके बिना मेरा अभिनय अधूरा है।' जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या वह कभी बंगाली फिल्म में काम करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं थोड़ी बहुत बंगाली जानता हूं और पूरी तरह से समझता हूं लेकिन ज्यादा नहीं बोल सकता। लेकिन ये एक बंगाली किरदार निभाने के लिए पूरा नहीं है। अगर बंगाली फिल्म में मुझे हिंदी बोलने वाले किरदार की तरह ही लिया जाए, तो उस फिल्म को जरूर करना पसंद करूंगा।'