अनुपम खेर
- फोटो : Twitter- @@AnupamPKher
इस समय देश और दुनिया कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है जो इसके प्रकोप से बच पाया हो। इस खतरनाक वायरस का दुष्प्रभाव हर जगह हर स्थिति में पड़ा है। मनोरंजन जगत और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर से लेकर दक्षिण सिनेमा तक इन दिनों मानों किसी बुरी नजर का साया पड़ गया हो। हर जगह से कोई न कोई बुरी खबर सामने आ ही है। कभी किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की तो कभी किसी के निधन की। अभी हाल ही में तमिल एक्टर विवेक के निधन की खबर ने दर्शकों को निराश किया। अब अनुपम खेर ने जानकारी दी है कि उनके टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट का भी निधन हो गया है।
अनुपम खेर को मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट का निधन, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर जताया शोक