फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन के थाली वाले बयान पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री किसी की जागीर नहीं, आपने नहीं दिया हमें खाना'

Fri, 18 Sep 2020 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना, जया बच्चन - फोटो : instagram: iammukeshkhanna/ ANI
ड्रग्स के मुद्दे को लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से शुरू हुई ड्रग्स के बहस की गूंज हाल ही में संसद भवन में भी सुनने को मिली। जिसके बाद कई फिल्मी सितारे इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच घर-घर में 'शक्तिमान' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने अभिनेत्री जया बच्चन की आलोचना की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI
दरअसल हाल ही में अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने भी संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। रवि किशन के बयान के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से रवि किशन पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम नहीं कर सकते। अभिनेत्री ने रवि किशन के लिए कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शक्तिमान - फोटो : file photo
रवि किशन और जया बच्चन के इस बयान पर अब मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस फिल्म इंडस्ट्री में सभी को काम करने का हक है। फिल्म इंडस्ट्री कई सालों से चलती आ रही है और यह किसी की जागीर नहीं। रवि किशन कहते हैं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स चलता है। कोई कहता है कि जिस थाली में खाते हो, उसी में छेद करते हो। यह बेहद खराब बयान है।' 

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'इस इंडस्ट्री में हर कोई कड़ी मेहनत करता है। आपने हमें खाना नहीं दिया है। आपको यह टिप्पणी करनी चाहिए थी कि रवि किशन ने सही कहा या गलत। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग हैं, जो ड्रग्स लेते हैं। यह अपराध है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री को साफ-सफाई की जरूरत है। सच हमेशा कड़वा होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo
जया बच्चन की आलोचना करते हुए मुकेश खन्ना ने आगे कहा, वह इतना शोर क्यों मचा रही हैं? हम यह नहीं कह रहे हैं कि इंडस्ट्री में हर कोई बुरा है। हम कह रहे हैं कि कुछ बुरे हैं और कुछ अच्छे हैं। हम सवाल कर रहे हैं कि कौन बुरा और कौन अच्छा है? बॉलीवुड गटर नहीं है, बॉलीवुड में जो गटर है उन्हें इससे फर्क पड़ता है। बतौर फिल्म इंडस्ट्री इसकी कोई भी आलोचना नहीं कर रहा है। लेकिन, एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। अगर आप इस मछली को ढूंढना चाहते हैं तो आपको पूरी झील को खोजना होगा। इसके बाद ही आप इसे पकड़ सकते हैं। अभी सवाल जांच का है। थाली अब छलनी हो गई है। थाली पर क्या परोसा जा रहा है, इस पर बात हो रही है।'

पढ़ें: बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैंने इसके बारे में...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें