सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। शेखर कपूर की फिल्म पानी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। वह अपना पूरा फोकस उसपर करना चाहते थे, यही वजह थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कई फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'लोगों को लगा कि वह घमंडी हो गया है पर सच कहूं तो वो पानी में कास्ट होने के बाद खुश और एक्साइटेड था। हर कोई शेखर कपूर के साथ काम करना चाहता है। जब वो इस फिल्म के लिए कास्ट हुआ था तब मैं वहां था। जैसे बच्चे को खिलौना मिल जाता है और वो खुश हो जाता है, वैसे ही सुशांत 'पानी' में कास्ट होने के बाद खुश था। बदकिस्मती से यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।'