मुकेश छाबड़ा
- फोटो : ट्विटर
मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, 'रिया चक्रवर्ती को लगता है ऐसा करने से उसे केस में मदद मिलेगी। लेकिन ये गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कभी सिगरेट या शराब तक नहीं पी है। तो हार्ड ड्रग्स लेने का सवाल ही नहीं उठता। हम फिलहाल ये चीज देख रहे हैं कि क्या करना ज्यादा सही रहेगा। लेकिन मैं रिया को यही सलाह देना चाहूंगा कि वे खुद पर से ध्यान हटाने के लिए किसी का भी नाम न लें। इससे उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी। मैं दूसरों के बारे में नहीं बोल सकता, लेकिन मेरा नाम इस केस में सिर्फ बदला लेने के लिए घसीटा गया है।'