अपनी खूबसूरत आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत में अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर गायक मुकेश का जन्मदिन 22 जुलाई को होता है। मुकेश हिंदी सिनेमा के उन गायकों में से एक रहे हैं जिन्होंने संगीत में बड़ा और खास योगदान दिया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों के गीत अपनी खूबसूरत आवाज में गाए और उनको अमर कर दिया। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको मुकेश के कुछ खास गानों से रूबरू करवाते हैं।