फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मुकेश के जन्मदिन और चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 22 Jul 2020 06:04 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश, चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज गायक मुकेश का जन्मदिन
सिंगर मुकेश ने अपने मधुर गीतों और सुरीली आवाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। हिंदी फिल्म संगीत के इतिहास में 1950 और उसके बाद के तीन दशकों के दौरान यदि सबसे लोकप्रिय रहे पुरुष गायकों के नाम किसी से पूछे जाएं तो उसमें मुकेश का नाम जरूर होगा। मुकेश का जन्म 22 जुलाई 1923 को हुआ था। हिंदी सिनेमा के चार दशकों में मुकेश की आवाज गूंजती रही। इस खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ अहम जानकारियां।

पढ़ें: Mukesh Birth Anniversary: मुफलिसी में बीता था मुकेश का बचपन, 'इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' गाते हुए अमेरिका में ऐसे हुई थी मौत
विज्ञापन

2 of 5
मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता दत्त आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का एक्टिंग करियर बहुत छोटा रहा। दत्त खानदान की बहू बनने से पहले मान्यता ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। मान्यता का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।

पढ़ें: कभी B ग्रेड फिल्मों की हीरोइन थीं मान्यता, संजय दत्त से की थी दूसरी शादी
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के चापलूस कहने पर आया स्वरा भास्कर को गुस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड की कुछ हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया था। उन्होंने तापसी और स्वरा को बी ग्रेड अभिनेत्री बताते हुए उन्हें चापलूस कहा था। कंगना के इस बयान पर तापसी पन्नू ने पलटवार किया था। अब स्वरा भास्कर ने भी कंगना को खरी-खोटी सुनाई है।

पढ़ें: चापलूस कहने पर आया स्वरा भास्कर को गुस्सा, कंगना रनौत को इस तरह दिया जवाब

4 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
महंगा पड़ सकता है विद्युत जामवाल से पंगा
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के ऐसे युवा अभिनेता हैं जिनके नाम की गूंज दुनियाभर में सुनाई देती हैं। विद्युत अपने दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट की बदौलत पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में विद्युत ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और द मेन वर्जेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ एक और उपलब्धि हासिल की। 

पढ़ें: महंगा पड़ सकता है विद्युत जामवाल से पंगा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया
चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन ने मनोरंजन जगत में एक अलग ही तरह की लड़ाई छेड़ दी है। सुशांत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी हर किसी की जुबान पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम है। हाल ही में लेखक चेतन भगत ने सुशांत की आगामी फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट का जवाब जब विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी ने दिया।जिसके बाद चेतन कुछ ऐसा बोल गए कि उनका ट्वीट वायरल होने लगा।

पढ़ें: चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें