फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी की खुशी में मुकेश अंबानी ने मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में भेजी मिठाई, कल होगा विवाह

Fri, 08 Mar 2019 04:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी को लेकर खासे व्यस्त हैं। कल 9 मार्च को आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इधर, मुकेश ने मुंबई महानगर के लगभग 50 हजार पुलिस कर्मियों को इस अवसर पर मिठाई के डिब्बे भेजे हैं। मेट्रोपोलिटन शहर मुंबई के एक-एक पुलिस स्टेशन में मिठाई के डिब्बे पहुंचाए गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
इतना ही नहीं मिठाई के इन डिब्बों के साथ एक कार्ड भी पुलिस स्टेशन भेजा गया है जिसपर जिस पर मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बच्चों के नाम से संदेश है। कार्ड में अंबानी परिवार उनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आशा कर रहा है। एक पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि, "मुझे पुलिस स्टेशन से मिठाई का डिब्बा मिला और पता चला कि यह अंबानी परिवार द्वारा उनके बेटे की शादी के अवसर पर भेजा गया है।"
विज्ञापन

3 of 5
akash shloka engagement party
एक पुलिस अधिकारी ने भी कहा कि, 'दुनिया का 13वां सबसे अमीर शख्स जब अपनी खुशियां पुलिस कर्मियों के साथ साझा करता है तो अच्छा लगता है। यह एक शुभ संकेत है।' वहीं, गुरुवार को आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में श्लोका के दोस्त और रिश्तेदार डांस करते दिख रहे हैं। वहीं वेन्यू की कुछ तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि मेहंदी का फंक्शन कितना रॉयल रहा होगा।

4 of 5
akash and shloka
अभी तक दूल्हे आकाश और दुल्हन श्लोका की झलक सामने नहीं आई है। वेन्यू को फूलों से पिंक और सफेद फूलों से सजाया गया है । बता दें कि इससे पहले अंबानी परिवार ने अन्न सेवा का आयोजन किया था । 






View this post on Instagram






 

Shloka’s fam, #TeamBride killing it at the dance floor at the Mehendi Night! 🕺🏻💃🏻 . . #AkashAmbani #ShlokaMehta #AkuStoleTheShlo #MukeshAmbani #NitaAmbani #IshaAmbani #AnandPiramal #KokilaBenAmbani #AnantAmbani #RadhikaMerchant #AmbaniWedding #India #Celebrations #IndianWedding #AkashShloka #AkaShloka #RoyalWedding #BigFatIndianWedding #Mehendi #MehendiNight #Dance #DancePerformance

A post shared by Akash Ambani 💍 Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on Mar 7, 2019 at 11:48am PST

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
इसमें करीब 2000 बच्चों को खाना खिलाया गया। धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में इस मौके पर विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो का प्रीमियर भी आयोजित किया गया। 6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्न सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी।
 






View this post on Instagram







 

First glimpse of how grand the “Mala & Mehendi” function of Akash Ambani & Shloka Mehta is! ♥️ Love it. Also, zoom into the first picture as much as you can, because, the bride to be, Shloka is sitting right there in the centre! 😍🤩 . Follow @akustoletheshlo for all the latest updates about the Ambani Wedding. 🤗 . . #AkashAmbani #ShlokaMehta #AkuStoleTheShlo #MukeshAmbani #NitaAmbani #IshaAmbani #AnandPiramal #KokilaBenAmbani #AnantAmbani #RadhikaMerchant #AmbaniWedding #India #Celebrations #IndianWedding #AkashShloka #AkaShloka #RoyalWedding #BigFatIndianWedding #Mehendi #MehendiNight #WeddingRituals #BrideToBe

A post shared by Akash Ambani 💍 Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on Mar 7, 2019 at 6:10am PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें