फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से ससुराल में बुरे व्यवहार के बाद निक का एक और खुलासा, रोक देना चाहते थे शादी!

Fri, 08 Mar 2019 03:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से दिसंबर 2018 में एक रॉयल वेडिंग की थी । शादी दो तरीकों से हुई थी एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन रिवाज से। शादी की रस्मों में कॉकटेल पार्टी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन जैसी कई रस्में निभाई गई थीं । हाल ही में निक ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है । 
 
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
निक के अनसुार, शादी की रस्में निभाते वक्त एक ऐसा समय आया था जब उन्हें लगा कि ये शादी रोक देनी चाहिए । निक एक हॉलीवुड रियलिटी शो 'द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन' में पहुंचे थे। शो में निक का एक लाई डिटेक्टर सेगमेंट हुआ । इसमें निक से एक अजीब सवाल पूछा गया । 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra
जेम्स ने निक से पूछा, 'इतनी सारी शादी की रस्में करते वक्त क्या आपके मन में ये ख्याल आया कि अब ये सब रोक देना चाहिए ।' निक ने कहा, 'हां' और ये कहकर हंसने लगे। साथ ही निक ने ये भी बताया कि आखिर वो कौन सा समय था जब उन्हें ऐसा लगा । निक कहते हैं, 'जब मैंने बिल देखा तो लगा अब ये सब रोक देना चाहिए ।'

4 of 6
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter
निक की बात सुनकर सब हंसने लगे । बता दें कि इससे पहले जोनस ब्रदर्स ने बताया था कि प्रियंका के ससुराल में एक ऐसा शख्स भी है जो पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता था। यहां तक कि कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार भी हुआ था। एक चैट शो के दौरान निक जोनस के भाई केविन जोनस ने बताया कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफरेटेबल होने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka nick
केविन जोनस ने बताया, 'अब तो मेरी बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ सहज हैं लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को काफी मुश्किल हुई थी। वो निक के काफी करीब है और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी है। जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थी और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो उसे काफी बुरा लगता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka nick reception - फोटो : instagram
केविन ने आगे बताया कि वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी। बाद में धीरे-धीरे उसे ये समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब इसी फैमिली का हिस्सा हैं। अब वेलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें