रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश की श्लोका के साथ शादी का उत्सव आज देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मनाया और नवदंपति के लिए उनका आशीर्वाद भी लिया।