फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी बनेगी पीरामल खानदान की बहू, शादी की तारीख तय

Mon, 07 May 2018 09:23 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
isha ambani marriage
देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के बाद अब उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख तय हो गई है। मुकेश और नीता की लाडली इसी साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
isha ambani marriage
आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारजनों के साथ लंच किया। बता दें, ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। अंबानी और पीरामल परिवार एक-दूसरे को चार दशक से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
isha ambani marriage
सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर को हैलोमैगइंडिया नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ कैप्शन नें लिखा है- 'अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी! और हम आकाश अंबानी की नहीं बल्कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की बात कर रहे हैं'
 
विज्ञापन

4 of 4
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
आनंद पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की है। फिलहाल वह पीरामल एंटरप्राइज के संस्थापक हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे। पहला ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए 'पीरामल स्वास्थ्य' शुरू किया था। उनका दूसरा स्टार्ट अप रिएल इस्टेट का था, जिसका नाम 'पीरामल रिएलटी' था। अब उनके ये दोनों स्टार्ट अप्स पीरामल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें