फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, नजर नहीं आईं बहू श्लोका मेहता

Mon, 29 Apr 2019 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ambani family cast their vote - फोटो : twitter
मुंबई में सभी सेलिब्रिटीज मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। बच्चन परिवार से लेकर आमिर खान और आमिर से लेकर शाहरुख खान सभी ने वोट डाला। इसके साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील भी की। इस बीच सोशल मीडिया पर अंबानी खानदान की तस्वीरें छाई हुई हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पूरे परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
Ambani family cast their vote - फोटो : twitter
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी भी नजर आए। इन पांचों लोगों ने पहले वोट डाला और उसके बाद मीडिया के सामने स्याही वाली उंगली दिखाई। वोट डालने के बाद नीता अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए सभी से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 5
Ambani family cast their vote - फोटो : twitter
नीता अंबानी ने कहा- 'सभी को आगे आकर वोट करना चाहिए। मेरे तीनों बच्चे मेरे साथ आए और वोट डाला। यह बहुत जरूरी है कि हम लोग वोट डालें। सभी युवाओं को इस अभ्यास में आगे आना चाहिए।' मुकेश अंबानी से पहले अनिल अंबानी भी वोट डालने पहुंचे थे। हालांकि मुकेश अंबानी के साथ नई नवेली दुल्हन श्लोका मेहता नजर नहीं आईं। आपको बता दें, आकाश और श्वोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी।

4 of 5
Bachchan Family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड के सभी स्टार्स भी एक साथ जमीं पर वोट डालने पहुंचे थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं। बच्चन परिवार के अलावा ऋतिक रोशन और सुनील शेट्टी का पूरा परिवार भी वोट डालने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena, Shahrukh and Ajay - फोटो : twitter
इसके अलावा अजय देवगन, काजोल, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह और कई स्टार्स भी अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंचे। 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। अब तक चार चरण हो चुके हैं और अब  महज 3 और चरण बाकी हैं। 23 मई को काउंटिंग होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें